खाना खिलाने के बहाने होटल मे जाकर महिला से दुष्कर्म – आरोपी गिरफ्तार

Share Now

थाना त्यूनी देहरादून

बुधवार  को एक महिला ने थाना त्यूनी देहरादून पर लिखित तहरीर देते हुए बताया कि  सुदेश जिसके साथ वह जुब्बल से त्यूनी समान लेने आई थी के द्वारा उसे होटल हिलव्यू में खाना खिलाने के बहाने ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए है ।  सूचना मिलने के बाद  वादिनी के पति को बुलाकर वादिनि का मैडिकल CHC त्यूनी में कराया गया और तहरीर के अनुसार थाना त्यूनी पर मूo अo सo 26/2022 धारा 376 IPC का अभियोग पंजीकृत किया गया ।  थानाध्यक्ष थाना त्यूनी के द्वारा अभियुक्त को बस स्टॉप त्यूनी लोहा पुल से गिरफ्तार किया गया वा उसकी बोलरो संख्या HP 10 B 4909 को भी त्यूनी लाकर थाना दाखिल किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर *धारा 376 IPC पंजीकृत किया गया अभियुक्त को आज दिनांक 21/04/2022 को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है !

 

error: Content is protected !!