अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोला

Share Now

ऋषिकेश। मनसा देवी क्षेत्र में बिक रही अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए रविवार को जनाक्रोश रैली निकाली गई। पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में शराब से कई लोगों की मौत का कांड सामने आया है। लेकिन बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। चेताया कि अवैध शराब को बंद नहीं कराया तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
हरिद्वार जनपद के पथरी क्षेत्र में जहरीली शराब कांड से चेती मनसा देवी क्षेत्र की महिलाओं ने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनसा देवी महिला जन कल्याण समिति के बैनर तले एकजुट हुई महिलाओं ने मनसा देवी क्षेत्र में जनाक्रोश रैली निकालकर लोगों से अवैध शराब के खिलाफ शुरू की मुहिम से जुड़ने की अपील की। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि मनसा देवी क्षेत्र का आसपास का जंगली इलाका कच्ची शराब का गढ़ बन गया है। शाम ढलते ही यहां अवैध शराब बिकनी शुरू हो जाती है। इससे यहां का माहौल भी खराब होता है। यही नहीं बाहरी क्षेत्रों से भी कच्ची शराब लाकर यहां बेची जाती है। उन्होंने पुलिस के छापेमारी अभियान को महज खानापूर्ति बताया। आक्रोशित महिलाओं ने जल्द कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगने पर एसडीएम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। जनाक्रोश रैली में विजया भट्ट, संगीता नेगी, किरन नेगी, गौरी चैहान, मोनी भट्ट समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!