भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा में उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब

Share Now

ऋषिकेश। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में भाजपा की विजय संकल्प रथ यात्रा के पहुंचने पर आज कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रथ यात्रा में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। विजय संकल्प रथ यात्रा का स्वागत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में  विभिन्न जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर जोरदार ढंग से किया गया। यात्रा के स्वागत में तीर्थ नगरी के लोग जगह-जगह सड़क के दोनों ओर छोर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे। यमकेश्वर विधानसभा से ऋषिकेश  पहुंची यात्रा का बैराज तिराहे पर वीरभद्र मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जबकि यात्रा का कोयल घाटी पर श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया इसके अलावा यहां से होते हुए देहरादून तिराहे पर रोड शो करते हुए यात्रा आगे बडी और यात्रा का समापन व्यापार सभा भवन में हुआ जहां पर ऋषिकेश मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां पर  देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गईं।
       इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब से  चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है यह तय है कि 2022 में भी भाजपा की ही सरकार बनेगीद्य श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैंद्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया गया है उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,  सबका प्रयासष् के संकल्प के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी। उन्होनें कहा की उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के इस बार 60 पार लक्ष्य निर्धारित किया है।
       इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक सभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, उन्होंने कहा कि जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है।डबल इंजन की सरकार और युवा मुख्यमंत्री का विकास रथ निरंतर गति पर है। उन्होेंने कहा की जब से केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार बनी है, लोगों के जन उपयोगी कार्यों के साथ ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना हो या ऑल वेदर रोड के कार्य के साथ प्रदेश में तमाम फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया गया है। जिसके कारण जनता में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है।
       पूर्व मुख्यमंत्री व पौड़ी के सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पूरे प्रदेश में लोगों के अंदर भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार उत्साह है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मेयर अनीता ममगाई, ऋषिकेश के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी, पूर्व सांसद बलराज पासी, मोहित राष्ट्रवादी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल महामंत्री सुमित पवार, सुंदरी कंडवाल, सुरेंद्र सिंह, रवि शर्मा ,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र रावत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय जुगलान, ऋषिकेश मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन सक्सेना, महामंत्री जगावर सिंह, प्रिंस  रावत, आदि सहित अनेक पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!