यमनोत्री : 35 हजार बहिनो से रक्षा बंधन कर विधायक बनाने का लिया अग्रिम सर्टिफिकेट

Share Now

रक्षा बंधन के मौके पर यमनोत्री विधानसभा से 2022 की विधानसभा के लिए तैयारी कर रहे उत्तरकाशी के वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान ने दावा किया है कि 35 हजार बहिनो ने उनके हाथ रक्षा सूत्र बांधकर संदेश दे दिया है कि आने वाला समय  युवाओ का है | रक्षा बंधन के पावन मौके पर भ्रमण पर निकले जिला पंचायत के युवा अध्यक्ष ने राखी से भरे हुए हाथ दिखा कर इसे 2022 मे जीत का अग्रिम सर्टिफिकेट बताया | इस दौरान गाँव – गाँव मे लोगो ने ढ़ोल नगाड़ो के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया |

बताते चले कि यमनोत्री विधान सभा मे मतदाता गंगा और यमुना वैली मे बंटे  हुए है | 65 प्रतिशत मतदाता गंगा घाटी मे है जबकि सिर्फ 35 % मतदाताओ के बाद भी यमुना घाटी अपनी एकता के चलते चुनावी समीकरण पलटने का दम रखती है | इस बार गंगा घाटी को केंद्र बनाकर सभी प्रत्यासी अपना दांव खेल रहे है | प्रीतम पँवार को छोडकर अभी तक ज़्यादातर प्रत्यासी यमुना घाटी से ही मैदान मे उतरते आए है | प्रीतम पँवार टिहरी गढ़वाल के थट्यूड से चिनयाली सौड़ मे सोने के व्यापारी के रूप मे आए थे और लोगो के प्यार से विधायक बन बैठे | वर्तमान केदार सिंह रावत यमुना घाटी से है| जबकि संजय , दीपक बिजलवान और जसोदा राणा यमुना घाटी से है | बीजेपी से मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और राम सुंदर नौटियाल भी पार्टी से टिकट की दौड़ मे दौड़ रहे है |      

error: Content is protected !!