उत्तरकाशी की यमनोत्री विधान सभा मे हट घंटे बदलते राजनैतिक समीकरणों के बीच चिन्यलीसौड़ पहुचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने दीपक बिजलवान के समर्थन मे आए जन समुदाय और उसके जोश को देखते हुए मंच से कहा उन्हे दीपक से थोड़ी जलन भी हो रही है साथ ही विरोधियो पर तंज़ कसते हुए कहा कि उन्हे मिर्च लग रही है |
मंच पर पीसीसी चीफ़ और पूर्व सीएम के समर्थन को देखते हुए कॉंग्रेस परिवार का हिस्सा बने दीपक ने बताया कि वे इसी काँग्रेस कि बगिया के फूल है और वापस अपने घर मे लौटे है | इस दौरान मंच पर बोलते बोलते दीपक भाऊक हो गए उन्होने संजय डोभाल को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि लड़ाई उनकी आपस की नहीं है बल्कि बिचारो की है लिहाजा धैर्य से समझने की है | उन्होने हरदा और पीसीसी चीफ़ को भरोसा दिलाया कि मिशन 2022 मे यमनोत्री की सीट कॉंग्रेस के झोली मे जाएगी
