यमनोत्री विधानसभा – हरदा का दीपक बिजलवान को डबल लेयर चेयर ओफर करने के मायने?

Share Now

 उत्तरकाशी ।  कांग्रेस का हिस्सा बनने  के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पहली बार उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री विधानसभा अंतर्गत चिन्यालीसौड़ पहुंचे, इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ पीसीसी चीफ़ गणेश गोदियाल पहुंचे | रोडशो के दौरान हजारों की संख्या में उमड़े  जनसैलाब ने हवाई पट्टी के बाहर  “दीपक – दीपक बोल रहा है गंगा -यमुना डोल  रही है” के नारे लगाने सुरू कर दिये |  राजनीति के  मंझे  खिलाड़ी   हरीश रावत भी   यमुनोत्री  की जनता का मूड भाप गए थे कि  यमुनोत्री जनता आखिर उनसे क्या चाहती है ?  इस लिए पूर्व सीएम ने जनसभा को संबोधित करने से पहली ही  मंच पर दो  कुर्सियों को एक साथ रखकर आयोजित जनसमूह से पूछा  कि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को  डबल लेयर चेयर  पर बैठा दूं । 

 दीपक के समर्थक सीएम के इस डबल कुर्सी का राज समझ गए और  दीपक बिजल्वाण जिंदाबाद और पूर्व सीएम हरीश रावत  जिंदाबाद के नारे लगाने लगे।  डबल कुर्सी का सीधा संदेश  है कि उत्तरकाशी  जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ अब  यमुनोत्री विधानसभा से कांग्रेस  के प्रत्याशी   भी  दीपक ही हैं।

error: Content is protected !!