yamnotri – जेसीबी मशीन पर गिरा पहाड़ – सड़क बंद

Share Now

उत्तराखंड के चार धामों में से एक प्रमुख धाम यमुनोत्री की तरफ जाने वाली सड़क फूल चट्टी के पास अचानक पहाड़ी से मलबा आ जाने से बंद हो गई है । गुरुवार 13 अप्रैल को सायं कारियाब 5 बजे ये हादसा हुआ ।

इस दौरान वहां काम कर रही जेसीबी मशीन भी मलबे की चपेट में आ गई हालांकि गनीमत यह रही कि ड्राइवर सुरक्षित बच गया ।
आगामी 22 अप्रैल को चार धाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है और यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही होगी
देवभूमि उत्तराखंड में पहाड़ों का यह सफर यूं ही चलता रहता है ।
प्रकृति से जीतना आसान नहीं है लेकिन इंसानों का संघर्ष बराबर जारी रहता है ।
पहाड़ों को काटकर सड़क बनाना आसान नहीं फिर भी कोशिशें जारी हैं
कभी भी पहाड़ का कोई हिस्सा दरक कर नीचे आ जाए और इस जीवन का अंत हो जाए कहा नहीं जा सकता वह तो मीडिया कर्मी का कैमरा मौके पर पहुंच गया वरना इस तरह की कई घटनाएं की सूचना मुख्यालय तक पहुंचते ही नहीं है ।
यमुनोत्री धाम के बेस कैंप जानकी चट्टी करीब 3:50 किलोमीटर पहले सड़क चौड़ीकरण के दौरान आधा किलोमीटर का पहाड़ का हिस्सा दरक कर नीचे आ गया है ।
आसपास के ग्रामीण फिलहाल अपने गांव के लिए पैदल चलकर निकल रहे हैं । साधे तीन किमी का ये सफर उनके लिए बहुत ज्यादा नहीं है । ये उनकी जिंदगी का हिस्सा है । चिंता तो उन भक्तों की है जो अक्षय तृतीय को बड़ी तादाद मे पहुचने वाले है
लिहाजा रात दिन काम होगा और काम का अंजाम कुछ भी हो सकता है देखिए ग्राउंड जीरो पर मेरु रैबार की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!