दिल मे हाँ जुबां पर ना – आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड मे सक्रियता को लेकर बीजेपी और काँग्रेस जैसे राजनीतिक दलों में बढ़ी बेचैनी

Share Now

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आजकल उत्तराखंड में सक्रिय रहे | उनकी सक्रियता को लेकर राजनीतिक दलों में थोड़ी बेचैनी जरूर है लेकिन भाजपा उनकी सक्रियता को सामान्य राजनीतिक गतिविधियों के रूप में देख रही है | कांग्रेस पहले ही आम आदमी के जनाधार को उत्तराखंड में सिरे से नकार चुकी है, तो अब बीजेपी भी सिसोदिया के इन दोनों को सामान्य राजनीतिक दौरो तक ही मान रही है , लेकिन इतना तो तय है की आम आदमी पार्टी जिस रणनीति से उत्तराखंड के अंतिम पहाड़ी गांव तक अपनी विस्तार की योजनाओं को लेकर आई है, आने वाले समय में अपनी उपस्थिति तो जरूर दर्ज करा ही सकती है| बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता की माने तो आम आदमी पार्टी का उत्तराखंड में न कोई जनाधार है न कोई सोच है न कोई समझ | वह भले ही कितना जोर लगा ले, कितने दौरे कर ले भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

-विनय गोयल प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

error: Content is protected !!