80 नशे के इंजेक्सन के साथ युवक गिरफ्तार – पुलिस को देख कर भागने का कर रहा था प्रयास

Share Now

लालकुआ

लालकुआ कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान 80 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है | उक्त युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

             बुधवार  सुबह कोतवाली प्रभारी संजय कुमार व बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे।

        इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के वन निगम डिपो संख्या 5 के समीप पुलिस ने एक युवक  को रोका तो वह वहा से भगाने लगा | पुलिस ने युवक को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 80 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए पुछताछ में युवक ने अपना मनीष बिष्ट उर्फ भूरा उर्फ भूरिया पुत्र पप्पु निवासी गांधी नगर  वार्ड नंबर दो लालकुआ बताया ।

  पुलिस ने उसके पास से 80 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है पुछताछ में उक्त युवक ने बताया कि वह यहां इंजेक्शन अन्य क्षेत्रों से लाया है जिसको वहा यहां लाकर बेचता है।

बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा निर्देश पर नशीले पदार्थों बिक्री एंव अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास 80 नशीले इंजेक्शन बरामद किये है जिसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रोहताश कुमार सागर वरिष्ठ उपनिरीक्षक।

error: Content is protected !!