संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Share Now

काशीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

काशीपुर में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है..।

दरअसल काशीपुर में वार्ड नंबर 30 के पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी के रिश्तेदार मनोज शर्मा के दो बेटों में सबसे बड़े हर्षित शर्मा उर्फ गुड्डू ने देर रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.. गुड्डू अपने पिता मनोज शर्मा के साथ दिल्ली से टीवी और डिश का रिमोट लाने का काम करता है.. बीती रात 11:00 बजे तक गुड्डू घर के बाहर बैठा हुआ पाया गया था..उसके बाद देर रात लगभग 1:00 बजे के लिए उसकी मां ने गुड्डू को फांसी पर लटके देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई आनन-फानन में परिवार वालों ने आसपास के लोगों के साथ साथ पुलिस को इसकी सूचना दी..आनन-फानन में हर्षित को निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था|

..सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक अरशद उर्फ गुड्डू के शव को कब्जे में लेकर उसका पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..।

मनोज ठाकुर,सीओ

error: Content is protected !!