अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उठाया ये ऐतिहासिक कदम….
अंकित तिवारी के साथ एस कुमार
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 का मामला सुलझने के बाद सभी की निगाहें अयोध्या मामले पर टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है। संवैधानिक बेंच किसी भी मामले की सुनवाई तीन दिन मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को करती है। अयोध्या मामले में भी अब तक ऐसा ही था, मगर अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे लेकर एक ऐतिहासिक कदम उठा लिया है।
अयोध्या मामले की सुनवाई अब हफ्ते में पांच दिन संवैधानिक बेंच करने जा रहा है। शुक्रवार को भी इस मामले में सुनवाई हुई है। ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है।
इस बारे में सुप्रीम कोर्ट का यह कहना है कि हफ्ते में पांच दिन सुनवाई करने से दोनों पक्षों के वकीलों को अपनी दलीलें पेश करने का वक्त मिलेगा। साथ ही इस मामले में निर्णय भी जल्द आ सकेगा। अयोध्या मामले से जुड़े दस्तावेज 20 हजार पेज में हैं। ऐसे में इसकी रोजाना सुनवाई जरूरी है।
