उत्तरकाशी: 6 जनवरी को विजय संकल्प यात्रा का होगा ऐतिहासिक भव्य स्वागत_ ज्योति प्रसाद गैरोला।

Share Now

उत्तरकाशी: भाजपा कर्यालय ज्ञानसु ।18दिसंबर 21 को हरिद्वार से आरंभ हुई विजय संकल्प यात्रा का विभिन्न विधान सभाओं तथा अनेक नगरों में हो रहा भव्य स्वागत, 6 जनवरी 22 को जनपद मुख्यालय में यात्रा का होगा ऐतिहासिक भव्य स्वागत_ ज्योति प्रसाद गैरोला।


6 जनवरी को विजय संकल्प यात्रा के भव्य स्वागत तथा समापन सभा के मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार सहित अनेक अतिथियों के स्वागत तैयारियों से संबंधित अनेक जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं के मध्य वितरित की गई। ज्योति प्रसाद ने कहा गंगोत्री का मिथक अभी भी बरकरार है भाजपा इसे स्वीकार करती है ,और भाजपा के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार रहित विकास से जनता में उत्साह है।भाजपा की देश तथा प्रदेश की सरकारों ने ऐतिहासिक तथा राष्ट्र के गौरव बढ़ाने वाले कार्य किए है।

प्रदेश की जनता पुनः भाजपा सत्ता सीन करने को आतुर है,उन्होंने सभी संभावित उम्मीदवारों से विजय संकल्प यात्रा की भव्यता देने में भरपूर सहयोग की अपेक्षा दोहराई। हरीश डंगवाल गंगोत्री विधानसभा में यात्रा के संयोजक होंगे।

इस अवसर पर जीला अध्यक्ष रमेश चौहान,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी परितोष बंगवाल , सतेंद्र राणा, सूरतराम नौटियाल, स्वराज विद्वान,पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट, रामसुंदर नौटियाल, बुद्धि सिंह पंवार, जगत सिंह चौहान,विस्तारक जयबीर रावत, सुधा गुप्ता, ललिता चौहान, उषा भट्ट, चंद्रा नेगी, लोकेंद्र बिष्ट,जिला पदाधिकारी,सभी मंडलों ,मोर्चों ,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक उपस्थित रहे।
विजयपाल सिंह मखलोगा।

error: Content is protected !!