कूड़े की रामलीला बन गयी पालिका की महाभारत

Share Now

सीएम के दौरे के बाद नई पालिका के  शपथ ग्रहण के लिए रातो रात हटाया गया रामलीला मैदान से कूड़ा।

कूड़े की निगरानी में जुटे है पालिका के अधिकारी।

गिरीश गैरोला।
उत्तरकाशी नगर पालिका चुनाव में बीजेपी के प्रत्यासी के चुनाव प्रचार के लिए उत्तरकाशी पहुँचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौरे से इन वक्त पहले जिस तर्ज पर जिला प्रशासन ने रामलीला मैदान में फैला कूड़ा रातो रात ट्रक में भरकर गायब करवाया ठीक उसी तरह नई पालिका बोर्ड के शपथ ग्रहण की तैयारी के लिए भी कूड़ा निस्तारण का वही तरीका अपनाया गया है।

 

सीएम रामलीला मैदान में दिए गए अपने भाषण से नगर वासियो को प्रभावित तो नही कर सके किन्तु सत्ता से जुड़े दल तो चुनाव परिणाम में थर्ड क्लास का तमगा जरूर दे गए।
अब कांग्रेश के रमेश सेमवाल की इसी रामलीला मैदान से कूड़े का महाभारत युद्ध जीतने की अग्नि परीक्षा होने वाली है।
फिलहाल शपथ ग्रहण के लिए  जिला प्रसाशन ने 16 ट्रको में मैदान में पड़े कूड़े को भरकर उठा लिया है। पालिका के अधिशाषी अधिकारी खुद मौके पर  कूड़े की निगरानी कर रहे है।

https://youtu.be/kM8jpi1uS-Ediv dir=”auto”>

16 ट्रको में भरा ये कूड़ा फिलहाल 16 दिनों तक पालिका प्रशासन को राहत दे सकता है इस बीच नए बोर्ड ने कूड़ा निस्तारण की कोई ठोस नीति पर काम नही किया तो कूड़े की इस महाभारत का शंख संसदीय चुनाव तक सुनाई देगा।
https://youtu.be/kM8jpi1uS-E
error: Content is protected !!