विगत कई सालों से वर्षा के पानी के साथ घरों में घुस रहे नाली के पानी परेशान उत्तरकाशीं कंसेण के निवासियों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण इलाके से नगर पालिका में सामिल हुए लोगो ने बताया कि नाली पर अतिक्रमण के चलते पानी पैदल सड़क पर बहते हुए उनके घरों में घुस रहा है।हर वर्ष वर्षाकाल में जोशियाड़ा के कालेश्वर मंदिर इलाके के लोग जल भराव से परेशान होते है। मीडिया में खबर दिखाए जाने के बाद प्रशासन मौके पर पहुचता है, नालियों में अतिक्रमण चिन्हित होता है और निकासी निर्माण के भरोसे पूरा साल गुजर जाता है, और फिर अगले मानसून में वही दिक्कत सुरु हो जाती है।जोशियाड़ा कंसेण का ये इलाका पूर्व के खेती बाड़ी के लिए उपयोग में होता रहा है किंतु आबादी बढ़ने के साथ यहाँ आवासीय कॉलोनी विकसित हो गई किन्तु आने जाने का रास्ता न होने से सिंचाई नहरों पर ही आना जाना होता है, आबादी बढ़ने के साथ इन सिंचाई की गूलो पर भी अतिक्रमण होने लगा। नालियां चोक होने से घरों की नाली से निकलने वाला पानी वर्षा के जल के साथ गलियों तक गलियों में बहते हुए लोगो के घरों में घुस जाता है और हर वर्ष निचली मंजिल में रहने वालों का कीमती सामान पानी से खराब हो जाता है।
पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें