वार्ड नौ लक्ष्मी गार्डन में उत्तराखंडी समाज के लोग जनसमस्याओं के लेकर बैठे भूख हड़ताल पर।
अंकित तिवारी।

लोनी । रविवार को लक्ष्मी गार्डन मे रह रहे उत्तराखंडी समाज के लोग अपनी जन समस्याओं को लेकर कॉलोनी में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए । लेकिन उनकी सुध लेना कोई भी नहीं आया। वहीं लगभग 3:00 बजे विधायक प्रतिनिधि पंडित ललित शर्मा आए ,और आश्वासन देकर चलते बने।
उपरोक्त जानकारी के अनुसार बॉर्डर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी गार्डन वार्ड नंबर 9 में उत्तराखंडी समाज के लोग काफी लंबे समय से रह रहे हैं। और बहुत सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन इनकी समस्या का जब समाधान नहीं हुआ तो आज उत्तराखंडी समाज के लोग इकट्ठे होकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल पर बैठे उत्तराखंडी समाज के लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं भावना बिष्ट ने बताया कि कॉलोनी वासी लंबे समय से बिजली के जर्जर तारों से बिजली के खंबे ना होने से लोग अपने निजी पैसे से बांस गाड़ कर अपने घर के लिए केवल लाते हैं तब बिजली का प्रयोग कर पाते हैं। वही खड़ंजे भी ना लगने के कारण बारिश के समय में पानी भर जाता लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनके अनुसार कई बार इन्होंने शिकायत भी दी लेकिन इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार यह परेशान होकर अपने समाज के साथ आज भूख हड़ताल पर बैठ गई। लेकिन लगभग 3:00 बजे तक इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। वही भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को समझा-बुझाकर और विधायक प्रतिनिधि ने आश्वासन देकर मौके से चलते बने। इस अवसर पर भावना बिष्ट ,वंदना ,सरोज उपध्याय ,सरोज गोसाई, लीला, और आदि सैकड़ों लोग उपस्थित कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।