गौशाला में आग से जिंदा जली दो भैंस।

Share Now

थराली तहसील में आग लगने से दो भैंस जिंदा जल गई।

गिरीश चंदोला, थराली चमोली

गुरुवार की दोपहर तहसील मुख्यालय से 6 किमी दूर तेरा गांव में लोकपाल सिंह रावत पुत्र हरेंद्र सिंह के गोशाला में अचानक आग लग गई जिससे गौशाला में बधी दो भैंसे जलकर मर गई उस समय परिवार वाले खेतों में गए थे ग्रामीणों ने जब गोशाला में आग और धुआं उठते हुए दिखा तो उन्होंने आवाज लगाकर लोकपाल सिंह को इसकी सूचना दी लोकपाल सिंह और ग्रामीणों ने जब तक गौशाला का दरवाजा खोला तब तक दोनो भैंसे मर चुकी थी इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक डूंगरी को दी जिस पर राजस्व उपनिरीक्षक ने कहां की भैंसों का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मुआवजे की कार्रवाई होगी लोकपाल सिंह का कहना है कि गौशाला में बिजली का तार था ।

error: Content is protected !!