17 जून 2019,झाँसी, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट -आंकित तिवारी
आज तीसरी सरकार अभियान के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक क्षेत्रीय कार्यशाला सभागार, वीरांगना होटल, झाँसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई । जिसका विषय “ग्रामीण नेतृत्व विकास कार्यक्रम” रहा । इस कार्यशाला में बुंदेलखंड क्षेत्र के 12 जिलों के प्रतिनिधि सहित कुल 36 सदस्यों ने प्रतिभाग किया । कार्यशाला का आयोजन वरदान फाउन्डेशन, बुंदेलखंड डेवलपमेंट सोसाइटी और समाधान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया ।


