मैं रहु या न रहूं, पर ये देश रहना चाहिए

Share Now

राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
नारी को सबल बनाना देशहित में जरूरी।

आंकित तिवारी दिल्ली

नई दिल्ली, 16 जून। भारतीय महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन राष्ट्र सेविका समिति के ग्रीष्मकालीन प्रवेश एवं प्रबोध प्रशिक्षण वर्ग का 16 जून, रविवार को समापन हुआ। 15 दिनों तक चलने वाला प्रशिक्षण वर्ग 1 जून से ‘गोवेर्धन लाल त्रेहन सरस्वती बाल मंदिर में शुरू हुआ था। लाजपत नगर के एक स्कूल परिसर में प्रशिक्षण वर्ग का समापन कार्यक्रम पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का, समाज सेविका मधु गेरा और डॉक्टर शारदा जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । वहीं भगवा ध्वज फहराकर भारत माता की प्रार्थना की गई। इस समारोह को संबोधित करते हुए समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति व्यक्ति का सर्वाँगीण विकास शाखा और वर्ग के माध्यम से करती आयी है। समिति वर्ग से व्यक्ति निर्माण करती है। वर्ग में शारीरिक, मानसिक एवं बौधिक विकास होता है। शारीरिक शिक्षण से आत्मविश्वास की वृद्धि होती है, आत्मविश्वास से समस्या का समाधान होता है और समस्या समाधान से परिवार, समाज और राष्ट्र स्वसंरक्षनक्षम बनाना हमारा उद्देश्य है। समर्थ परिवार से जागरूक देशभक्त नागरिकों का निर्माण होता है। जागरूक देशभक्त ही राष्ट्र व समाज की समस्या का निराकरण कर सकता है।

इस अवसर पर शिक्षार्थियों ने शारीरिक , घोष , योग, दंड सांघिक गीत कविता पाठ प्रदर्शन किया।

समाज सेविका मधु गेरा ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्र सेविका समिति भारत की महिलाओं को सशक्त करने का कार्य पिछले 83 वर्षों से कर रहीं है जो सराहनीय है।

मुख्य अतिथि डॉक्टर शारदा जैन ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति के इस प्रशिक्षण वर्ग से नारी सशक्त बनती हैं और नारी को सबल बनाना देशहित में जरूरी है।

15 दिन तक चले इस शिविर का प्रबंधन और संचालन राष्ट्र सेविका समिति की दिल्ली प्रांत ने किया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दिल्ली प्रान्त द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग – प्रथम वर्ष ( सामान्य) हरि नगर स्थित महाशय चुन्नी लाल सरस्वती बाल मंदिर, विद्यालय में 3 जून 2019 से 23 जून 2019 तक चल रहा है ।

कल 16 जून 2019, रविवार सायं 6:30 बजे इस प्रशिक्षण वर्ग के सभी शिक्षार्थियों ने घोष की मधुर रचनाओं के साथ अत्यंत अनुशासन में पथ-संचलन (रूट मार्च) में भाग लिया।

लगभग 3 कि. मी. का यह पथ-संचलन विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर, हरि नगर, बेरी वाला बाग, सुभाष नगर, अजय इन्क्लेव, तिहाड़ गाँव क्षेत्र से होता हुआ विद्यालय प्रांगण पर ही समाप्त हुआ।

क़दमताल करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साह के साथ समाज के सभी वर्गों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

संचलन के दौरान यातायात प्रबंधन स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा अत्यंत सुचारू रूप से संभाला गया।

error: Content is protected !!