देहरादून: सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ।

Share Now

देहरादून:मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ
   
मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवम् वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैम्प लगाये जाय – सीएम

     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की एटीएम युक्त 05 वित्तीय साक्षरता वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के नवम् वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन भी किया।
     नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक डॉ ज्ञानेन्द्र मणि ने बताया कि राज्य के आर्थिक विकास में बैंकों की अहम भूमिका है तथा वित्तीय समावेशन में बैंकों की साझेदारी को अधिक करने हेतु वित्तीय समावेशन निधि के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के वित्तीय सहयोग नाबार्ड द्वारा निरन्तर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की समस्त जनता को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना नाबार्ड की प्राथमिकता है।
     ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राकेश तेजी ने कहा कि नाबार्ड द्वारा राज्य की जनता हेतु वित्तीय समावेशन निधि के अन्तर्गत प्रदत्त की जा रही विभिन्न सेवाओं का बैंक द्वारा अधिकाधिक उपयोग कर राज्य के आर्थिक विकास में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के सहयोग से पूर्व में प्रदत्त एक वित्तीय साक्षरता वाहन का उपयोग अल्मोड़ा जनपद में किया जा रहा है।
     इस अवसर पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबन्धक एपी दास, ग्रामीण बैंक के समस्त महाप्रबन्धक तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!