धनौल्टी ,
पर्यटन नगरी धनोल्टी में बाहर से आने वाले पर्यटकों के अतिरिक्त देश के विभिन्न हिस्सों से रोजगार के लिए बाहर गए नौजवानो की वापसी पर पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों को मेडिकल जांच के बावजूद भी 14 दिन तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि सावधानी में ही बचाव है।
देवेंद्र बैलवाल, धनोल्टी
पर्यटन नगरी धनौल्टी में कोरोना वायरस से निपटने के लिए व्यापार मंडल तथा पुलिस प्रशासन एक साथ मिलकर काम कर रहे है । व्यापार व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर एसडीएम रविंद्र कुमार और
,ग्राम पंचायत धनौल्टी और व्यापार मंडल के सभी सदस्यो ने बाहर दूसरे राज्यो और जिले से ग्राम पंचायतों मे पने घर आ रहे लोगो से अनुरोध किया है कि इसकी पूरी जानकारी शासन प्रशासन को दे, साथ ही मेडिकली संतुष्ट होने के बाद भी सामाजिक दूरी बनाते हुए 14 दिन सावधानी बरतें।
इस दौरान पुलिस के बैरियर पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।
