मौन प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी।

Share Now


विकासनगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में विकासनगर के मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन के आगे संकेतिक मौन प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौन प्रदर्शन में शामिल हुए।

हालांकि मौन प्रदर्शन के बैनर के नीचे ही जमकर नारेबाजी भी हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काला कपड़ा बांध केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान की मूल भावना का हनन करने के आरोप लगाते हुए संकेतिक मौन प्रदर्शन किया।

प्रविंद्र तुलि विकासनगर

यह प्रदर्शन लगभग एक घंटा चलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
केंद्र की भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाने एवं संविधान की मूल भावना का हनन करने के विरोध में विकासनगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संकेतिक मौन प्रदर्शन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अरुणाचल से लेकर गुजरात तक आज देश में जो भी हो रहा है उसका जिम्मेदार केंद्रीय गृहमंत्री है। क्योंकि जो एन आर सी और सी ए ए को लागू किया गया। अब इसका विरोध सामने आया तो उसे पुलिस बल से दबाने का काम किया जा रहा है। केंद्र की सरकार देश की 130 करोड़ जनता को उन्हीं के घर में कैद कर रखना चाहती है। भारत को संविधान कांग्रेस ने दिया है और कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए सैदव कार्य करेगी।

error: Content is protected !!