हंस फाउंडेशन का ऑपरेशन नमस्ते- पीएम फंड में 4 करो सीएम उत्तराखंड फंड में डेड करोड़

Share Now

“हंस फ़ाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 4 करोड़ प्रधानमंत्री रिलीफ़ फंड और 1.5 करोड़ उत्तराखंड मुख्यमंत्री फ़ंड सहयोग राशि वितरण के साथ धरातल पर विभिन्न राज्यों में राशन वितरण “
हरीश असवाल दिल्ली ब्यूरो


मानव सच्ची सेवा को समर्पित भोले महाराज एवं माता मंगला द्वारा संचालित हंस फाउंडेशन के ऑपरेशन नमस्ते के तहत चलाया गया अभियान में ज़रूरतमंद की मांग के अनुसार धन ,मन और तन से जुड़ी हंस फ़ाउंडेशन ट्रस्ट के सामाजिक कार्यकर्तावो की अपील पर धन के साथ निम्नवर्गों को पहुँचाया जा रहा है ।कच्चा राशन किट जिसमें की साबुन तेल आटा चावल चीनी चायपत्ती मसाला दाल नमक की किट बनी है जो की सीधे ज़रूरतमंद लोगों तक ट्रस्ट से जुड़े समाजसेवी अनिल पंत , डॉ विनोद बछेटि , संजय शर्मा दरमोड़ा , समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद शर्मा के माध्यम से जागृति विहार रईस पुर गुलदर रोड गाजियाबाद में पार्षद मोहन सिंह रावत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, नीरज त्यागी, समाजसेवी धीरेंद्र ध्यानी , ओम दत्त कौशिक,विनोद बिष्ट , सतपाल चौधरी, दीवान सिंह रावत के सहयोग से महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अनुशंसा पर जरूरतमंद लोगों में खाद्यान्न वितरित किया गया ।

खाद्यान्न वितरण में कोविड – 19 के नियमों का विशेष ध्यान रखते हुए फिजिकल डिस्टेंसिंग मास्क और टेंपरेचर गन से लोगों का टेंपरेचर भी लिया गया । लोगों ने हंस फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अभियान नमस्ते के तहत प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में 4 करोड़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष में डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि दिए जाने व देश के कई राज्यों में ऑपरेशन नमस्ते के तहत जरूरतमंदों को राशन वितरित किए जाने की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए गाजियाबाद में हंस फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए सच्चिदानंद शर्मा का आभार व्यक्त किया ।


किसी भी तरह की आपदा में भी भोले महाराज और माता मंगला किसी मसीहा से कम नही है चाहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में या शिक्षा के क्षेत्र में या अनाथ बच्चों के सहायता करने में हंस फ़ाउंडेशन मानव सेवा में तत्पर है

error: Content is protected !!