चीन सीमा से जुड़े गाँव मे 12 वीं बटालियन आईटीबीपी ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share Now

12 वीं बटालियन इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस द्वारा उत्तरकाशी जिले के तीन अलग-अलग स्थानों जसपुर पुराली और बगोरी  में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया,  जिसमें निशुल्क फेस मास्क सैनिटाइजर सर्जिकल आइटम्स का वितरण किया गया।

इसके अलावा मौके पर मौजूद लोगों का निशुल्क इलाज कर दवाई वितरण की गई । मेडिकल कैंप मे डॉक्टर जयेश जे  सुमन , मेडिकल ऑफिसर ने लोगों का परीक्षण किया गया । इस दौरान जसपुर गाँव मे  21 पुरुष , 17 महिलाए और 14 बच्चों सहित कुल 52 लोगो का जबकि पुराली  गांव में 16 पुरुष , 23 महिलाएं 19 बच्चों सहित कुल 58  लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ वही  बगोरी गाँव मे 21 पुरुष 23 महिलाएं और 9 बच्चों सहित कुल 43 लोगो का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

यह जानकारी बटालियन के 2आईसी निहाल सिंह भण्डारी ने दी

error: Content is protected !!