“सरकार अब चलकर पहुंच रही जनता के द्वार”
जून में 45 अधिकारी करेंगे गांव-गांव भ्रमण, सुनेंगे लोगों की समस्याएं
रुद्रप्रयाग |
“सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम अब जमीन पर असर दिखाने लगा है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में एक बड़ी पहल करते हुए जून माह के लिए ग्राम पंचायतों का विस्तृत रोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसमें जनपद स्तरीय 45 वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न गांवों में भेजा जा रहा है। उद्देश्य एक ही है – जनता से सीधा संवाद और समस्याओं का मौके पर समाधान।
मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत अधिकारी न सिर्फ गांवों का भ्रमण करेंगे बल्कि ग्रामवासियों के साथ सीधी बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और विभागीय समन्वय से तुरंत समाधान की कोशिश की जाएगी।
🔹 अधिकारियों की तैनाती कुछ इस प्रकार:
- उप वन संरक्षक ग्राम पंचायत ग्वाड़ थापली (अगस्त्यमुनि ब्लॉक) का दौरा करेंगी।
- अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ग्राम पंचायत बर्सू में जन संवाद करेंगे।
- जिला विकास अधिकारी बिजराकोट, और परियोजना निदेशक विमल कुमार सौंराखाल पंचायत में बैठक करेंगे।
🔸 स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन जैसे प्रमुख विभाग भी मैदान में:
- मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट – ग्राम पंचायत सांदर
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश – ग्राम पंचायत सिल्ला
- मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत – अखोड़ी
- जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे – कर्णसिली
- जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर – मणिगुह
- जिला पूर्ति अधिकारी – धारकोट
- जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत – धारकुड़ी
🗣️ “सरकार का ये कदम ग्रामीणों की आवाज को राजधानी तक पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।”
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे, ताकि भविष्य में नीतियों और योजनाओं की दिशा तय करने में वास्तविक ज़मीनी जानकारी का उपयोग किया जा सके।
📍 Meru Raibar की विशेष टिप्पणी:
“सरकार जनता के द्वार” जैसी पहलें लोकतंत्र की आत्मा को जीवंत करती हैं। जब अधिकारी खुद गांव में जाकर सुनेंगे, तो विकास भी धरातल पर उतरेगा। यह कार्यक्रम शासन और जनता के बीच पुल बनकर उभरेगा।
