कोरोना संक्रमण के 462 नए मामले सामने आए, 18 की मौत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 462 नए मामले सामने आए। जबकि 18 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं शनिवार को 412 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 54525, कुल सही हुए मरीजों की संख्या 46185 और कुल मौत 734 हो गईं हैं। वर्तमान में 7321 केस सक्रिय हैं। शनिवार को अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 14, चमोली में 27, चंपावत में 9, देहरादून में 167, हरिद्वार में 62, नैनीताल में 56, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ में 9, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी में 16, ऊधमसिंहनगर में 63 और उत्तरकाशी में 17 कोरोना संक्रमित मिले।

error: Content is protected !!