उत्तराखंड के 252 मंडलों में भाजपा संगठन तैयार कर रहा चुनावी सेना

Share Now

बीजेपी तैयारी

केंद्रीय नेतृत्व केआह्वान पर पूरे देश में जहां भाजपा 15000 मंडलों में कार्य योजना बैठक और कार्यकर्ता प्रशिक्षण चला रही है वहीं उत्तराखंड के भी 252 मंडलों में भाजपा संगठन जी जान से जुटा है मकसद साफ है आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यह रणनीति बनाई है

उत्तराखंड में इन दिनों बीजेपी का विशेष अभियान शुरू है आगामी कार्य योजना बैठक और कार्यकर्ता प्रशिक्षण की रूपरेखा को लेकर भाजपा प्रदेश से मंडल की ओर बढ़ रही है प्रदेश स्तर की कई बैठकें संपन्न हो चुकी हैं जिला स्तर की भी संपन्न होने जा रही है इसके बाद बारी है मंडल स्तर की 10 से 15 अक्टूबर तक भाजपा उत्तराखंड के 13 जनपदों में बैठकों का आयोजन करेगा और उसके बाद 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 252 मंडलों में कार्यकर्ता संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा प्रत्येक मंडल पर दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 10 बिंदुओं को लेकर प्रदेश नेतृत्व मंडल स्तर के कार्यकर्ता तक पहुंचेगा जिसमें राजनीतिक सामाजिक और वैचारिक पक्ष के अनुरूप कार्यकर्ताओं को आज के समय के अनुसार अपडेट करना साथ ही सोशल मीडिया के उपयोग की जानकारी देना समाज हित और पार्टी हित में कार्यकर्ता को तैयार करना केंद्रीय योजनाओं और सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां राज्य सरकार की उपलब्धियां तथा जनजागृति का मंत्र लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का जिम्मा सौंपा जाएगा इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा भी तय कर दी है

– ज्योति प्रसाद गैरोला राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार

error: Content is protected !!