उत्तरकाशी : जिला अस्पताल से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी उर्मिला बत्रा के सेवानिवृत होने पर भाव भीनी विदाई

Share Now

उत्तरकाशी  –  बुधवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी से वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी श्रीमती उर्मिला बत्रा सेवानिवृत हो गई है। समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने जिला चिकित्सालय मे  बड़ी धूम धाम से उर्मिला बत्रा को विदाई दी। 


स दौरान  डॉ एस।डी सकलानी प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी,  डा बी एस रावत वरिष्ठ ऑर्थोपदिक सर्जन भी मौजूद रहे । समस्त अस्पताल परिवार ने  श्रीमती उर्मिला बत्रा के सेवा काल के दौरान उनके व्यवहार और उनके द्वारा किये गई कार्य की सराहना की ।  डिप्लोमा फार्मासिस्ट के गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पंवार ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया ।  डॉ एस डी  सकलानी ने बताया कि वे एक  ऐसी महिला नर्सिंग अधिकारी हैं, जिन्होने कोविड जैसी भयानक बीमारी में अस्पताल प्रबंधन भली भांति किया। उत्तराखंड नर्सेज एसोसिएशनस की तरफ से जिला अध्यक्ष श्रीमती सब्या राय एवं प्रांतीय प्रभारी श्री गिरीश उनियाल ने कार्यक्रम में समस्त स्टाफ को एकत्रित होने व विदाई कार्यक्रम को को ऐतिहासिक बनाने का काम किया! अंत में ढ़ोल नागाड़ो के साथ श्रीमती उर्मिला बत्रा को उनके घर तक समस्त अस्पताल परिवार ने विदाई कि गई ।

error: Content is protected !!