तांबा पिघलाने के लिए कूड़े के ढेर में लगाते है आग,आरोपी की हुई।पहिचान

Share Now

आग लगी नहीं – लगाई गई , मौके से आरोपी फरार , तलाश जारी

ऋषिकेश अमित कण्डियाल

नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में शहर के बीचो – बीच कूड़ा डंपिंग ग्राउंड नासूर बना हुआ है। डंपिंग ग्राउंड को लेकर दिक्कत और भी ज्यादा बढ़ जाती है , जब कूड़े के ढेर में आग लक्कर धुआं उठने लगता है। हालांकि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन की टीम मौके पर तत्काल पहुंच जाती है। बहरहाल पता चला है कि कूड़े के ढेर पर आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है आग लगने के मामले को लेकर मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि चंद्रपाल नाम की युवक द्वारा कूड़े के ढेर पर आग लगाते हुए देखा गया जिसके साक्ष्य वीडियो और फोटो नगर निगम के पास है हालांकि आरोपी युवक मौके से फरार है जिसके नाम की तहरीर नगर निगम प्रशासन द्वारा साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में दे दी गई।

नरेंद्र सिंह (मुख्य नगरआयुक्त ऋषिकेश )

error: Content is protected !!