जनता से जुड़े सवालो पर खड़ी दिख रही आम आदमी पार्टी

Share Now

सिद्ध विहार कॉलोनी नेहरूग्राम के निवासियों ने रिंग रोड स्थित अधिशासी अभियंता जल संस्थान को अपनी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी की पूर्व रायपुर विधानसभा प्रभारी उमा सिसोदिया जी के नेतृत्व में अन्य साथियों के साथ मिलकर एक ज्ञापन दिया।

आप देहारादून

क्षेत्र की जनता का कहना है कि हम पेयजल समस्या से पिछले तीन साल से जूझते आ रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग को सूचना एवं समस्याओं से भी अवगत कराया गया परन्तु संबंधित विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की है और अपनी लापरवाही का परिचय दिया जिससे क्षेत्र की जनता अत्यधिक आक्रोशित हो गई और क्षेत्र की जनता ग्रुप बिहार जन विकास समिति और आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर कार्यालय पहुंची।

ज्ञापन देने वालों में श्री चंद्र आर्य, जितेंद्र पंत, सोनू राठी, राजेश शर्मा, प्रीति गुप्ता, बॉबी गुप्ता, के.पी.सती, डॉ. चंद्र डिमरी, पी.डी.रतूड़ी, बीना रतूड़ी आदि मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!