अश्विनी बहुगुणा जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष नियुक्त

Share Now

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव की संस्तुति पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य अश्विनी बहुगुणा को जिला काँग्रेस कमेटी देहरादून परवादून का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जिले में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

error: Content is protected !!