BJP पर बलात्कारी विधायक को बचाने का आरोप – टिहरी काँग्रेस

Share Now

द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश सिंह नेगी पर लगे महिला दुष्कर्म के आरोप के परिपेक्ष में भाजपा सरकार द्वारा उन्हें बचाए जाने का आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस कमेटी,नई टिहरी के नेतृत्व में टिहरी के कांग्रेस जनों ने त्रिवेंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

टिहरी गढ़वाल

शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि भाजपा का कार्य बलात्कारियों को बचाने एवं उनके पक्ष में खड़े रहने का ही रहा है।उन्नाव से लेकर कठुआ तक बीजेपी के लोग बलात्कारियों के पक्ष में खड़े दिखाई देते रहे हैं।उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को कलंकित करने वाले ऐसे कार्यों पर सरकार को सख्त रवैया अपनाना चाहिए। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार पर भी महिला उत्पीड़न के आरोप लगे हैं जिसके बाद से संजय कुमार मुख्यधारा से गायब हैं।

युवा नेता लखबीर चौहान कहा कि जब पीड़ित महिला अपने पुत्र के डीएनए की जांच विधायक के डी एन ए से करवाने की मांग कर रही है तो सरकार को डीएनए जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर देना चाहिए।

Nsui के जिलाध्यक्ष हरिओम भट्ट ने कहा कि यदि मातृशक्ति का अपमान करने वाले विधायक पर शीघ्र ही कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर त्रिवेन्द्र सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।
पुतला दहन में उपरोक्त के अलावा शाद हसन,किशोर सिंह मंद्रवाल,सोबन कुमाई ,उमेश जुयाल,नवीन चौहान,नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!