भाजपा विधायक जोशी व काऊ ने किया हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन

Share Now

देहरादून। प्रमोशन से आरक्षण के मुद्दे पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे जनरल व ओबीसी कर्मचारियों को विपक्ष और तमाम यूनियनों का ही समर्थन नहीं मिल रहा है अपितु अब सत्ता पक्ष के दो विधायकों ने भी उनका समर्थन करते हुए सीएम त्रिवेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की अपील की है।तीन दिनों से हड़ताल कर रहे राज्य के डेढ़ लाख कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए मसूरी विधायक गणेश जोशी और रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र लिखकर कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया गया है।

उन्होंने सीएम से अपील की है कि इस हड़ताल को जल्द से जल्द समाप्त कराने के लिए इस कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जाये।जनरल ओबीसी कर्मचारी ऐसो. के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। जोशी ने कहा कि 70 विधायकों में से दो विधायकों ने तो कम से कम यह माना है कि कर्मचारियों का दर्द क्या है व उनकी मांगे कितनी जायज है। उन्होंने कहा कि हम सभी कर्मचारी अपने इन विधायकों के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करते हैं तथा उनके आभारी हंै।

error: Content is protected !!