चलती गाड़ी पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर – चालक की मौत – दो गंभीर

Share Now

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग(एन एच-94)पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के कारण आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है*

हिंडोलाखाल के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर मैक्स वाहन के ऊपर गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई है,

  वाहन टैक्सी मैक्स नंबर यूके 07 टीए 3244 ऋषिकेश से टिहरी की ओर जा रहा था,

  रात को भारी बारिश हुई थी जिसके कारण भारी बॉर्डर चलते वाहन के ऊपर जा गिरा और वाहन चालक सुनील भट्ट पुत्र चेतराम भट्ट उम्र 41 वर्ष निवासी महड़ नैलचामी- घनसाली की मौके पर ही मौत हो गई,

 वाहन में चालक सहित कुल 5 व्यक्ति सवार थे,

चालक के अलावा वाहन में नीलम उम्र 35,अनुष्का उम्र 10 वर्ष,आरुषि उम्र 11,वर्ष तथा आरव उम्र 5 वर्ष सवार थे,जो प्रतीत नगर रायवाला के बताए जा रहे हैं,

 आरभ व आरुषि की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र नगर रविंद्र चमोली, ऐसा क्यों प्रदीप पंत माय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे, और घायलों को 108 के जरिए श्री देव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्र नगर पहुंचाया गया।

रविंद्र चमोली, पुलिस उपाधीक्षक-नरेंद्रनगर

error: Content is protected !!