शानदार जीत : अध्यक्ष बने अजय सिंह बिष्ट, महासचिव द्वारिका भट्ट – “गढ़वाल हितैषिणी सभा”

Share Now

“गढ़वाल हितैषिणी सभा” के आम चुनाव में पैनल न. 1 ने किया क्लीन स्वीप, अध्यक्ष बने अजय सिंह बिष्ट, महासचिव द्वारिका भट्ट


दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था “गढ़वाल हितैषिणी सभा” के 7 नवम्बर (रविवार) को दिल्ली के पंचकुयाँ रोड़ स्थित गढ़वाल भवन में आम चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमे मुख्य रूप से दो दलों पैनल न. 1 तथा पैनल न. 2 के बीच चुनाव हुआ। इसके लिए पिछले कई दिनों से जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। आज सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5 बजे तक चली। जिसमे करीब 32 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 4325 सदस्यों में से 1379 सदस्यों ने इस चुनाव प्रक्रिया में अपने मत का प्रयोग किया।


चुनाव अधिकारियों द्वारा देर शाम करीब 8 बजे से चुनाव परिणाम जारी किये गए। चुनाव के परिणाम एकतरफा रहे, पैनल न.1 के सभी प्रत्याशी विजयी हुए, जबकि पैनल न.2 के खाते में एक भी सीट नहीं गई। अध्यक्ष पर पैनल न.1 के उम्मीदवार अजय सिंह बिष्ट में जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शैलेन्द्र सिंह नेगी को 349 मतों से हराया। वहीँ महासचिव पद भी पैनल न.1 के द्वारिका प्रसाद भट्ट ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी व निवर्तमान महासचिव पवन कुमार मैठाणी को 200 मतों से हराया।


ये है नई कार्यकारिणी (विजेताओं) की सूची
• अजय सिंह बिष्ट (अध्यक्ष) – 349 मतों से विजयी
• जय सिंह राणा (उपाध्यक्ष) – 104 मतों से विजयी
• द्वारिका प्रसाद भट्ट (महासचिव) – 200 मतों से विजयी
• दीपक द्विवेदी (सचिव) – 210 मतों से विजयी
• गुलाब सिंह जयाड़ा (कोषाध्यक्ष) – 171 मतों से विजयी
• अनिल कुमार पंत (उप कोषाध्यक्ष) – 133 मतों से विजयी
• मुरारी लाल खंडूड़ी (संगठन सचिव) – 302 मतों से विजयी
• संयोगिता ध्यानी (सांस्कृतिक सचिव) – 249 मतों से विजयी
• मनोरमा भट्ट (साहित्यिक सचिव) – 216 मतों से विजयी
• भगवान सिंह नेगी (खेल सचिव) – 237 मतों से विजयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!