बीआरओ ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया जागरूक
थराली
गिरीश चंदोला

थराली । सीमा सड़क संगठन देश कि सीमा से जुड़े सभी जिलो के कोने – कोने में सड़क पहुंचाने का काम कर रही है, तो वही सड़क सेफ्टी को और वाहनों की गति को लेकर आम जनता को जागरूक करने का काम भी कर रही है। सीमा सड़क संगठन यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल रोड सेफ्टी प्रोग्राम के तहत 17 मई से 23 मई तक चलने वाले जनजागरूकता अभियान के तहत थराली में बीआरओ ने सड़क सुरक्षा नियमो पर जागरूकता अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी दी, बीआरओ के oic कैप्टन चेतन ठाकुर ने इस दौरान सिमलसैंण के समीप सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमो की जानकारी देते हुए हर आने जाने वाले वाहन चालक को राजमार्ग पर गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा रखते हुए ही ड्राइव करने के लिए जागरूक किया इस दौरान बीआरओ की टीम ने वाहन चालकों को दफ़्तियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो की भी जानकारी दी
इस दौरान गोविंद बिहारी शर्मा , रियाजुहीन , विशाल ठाकुर , अनूप कुमार पांडे , मदन मोहन ,आकाश यादव , राहुल यादव आदि लोग मौजूद थे।
