सड़क निर्माण के साथ रोड सेफ्टी के लिए काम कर रही BRO

Share Now

बीआरओ ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत किया जागरूक

थराली

गिरीश चंदोला

थराली । सीमा सड़क संगठन देश कि सीमा से जुड़े सभी जिलो के कोने – कोने में सड़क पहुंचाने का काम कर रही है, तो वही सड़क सेफ्टी को और  वाहनों की गति को लेकर आम जनता को जागरूक करने का काम भी कर रही है। सीमा सड़क संगठन यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल रोड सेफ्टी प्रोग्राम के तहत 17 मई से 23 मई तक चलने वाले जनजागरूकता अभियान के तहत थराली में बीआरओ ने सड़क सुरक्षा नियमो पर जागरूकता अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी दी, बीआरओ के oic कैप्टन चेतन ठाकुर ने इस दौरान सिमलसैंण के समीप सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमो की जानकारी देते हुए हर आने जाने वाले वाहन चालक को राजमार्ग पर गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा रखते हुए ही  ड्राइव करने के लिए जागरूक किया इस दौरान बीआरओ की टीम ने वाहन चालकों को दफ़्तियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमो की भी जानकारी दी

 इस दौरान गोविंद बिहारी शर्मा , रियाजुहीन , विशाल ठाकुर , अनूप कुमार पांडे , मदन मोहन ,आकाश यादव , राहुल यादव आदि लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!