यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, पांच की मौत, एक घायल

Share Now

उत्तरकाशी। जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्घ्य गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्घ्थानीय निवासी हैं। उत्घ्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। छह महीने के अंतराल में यह चैथी घटना है। इनमें 77 की मौत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक महघ्लिा गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
यह घटना ओवरस्पीड के कारण बताई जा रही है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चैड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।

error: Content is protected !!