*सेंचुरी के सामने श्रमिक जनता संघ का वार्षिक अधिवेशन*
अंकित तिवारी
खरगोन जिले के सत्राटी में सेंचुरी यार्न डेनिम कारखाने के गेट पर आज धूमधाम से “श्रमिक जनता संघ” नाम के यूनियन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। मजदूरों के सत्याग्रह आंदोलन के 564 दिन पूरे हो गए तथा क्रमिक भूख अनशन के 296 दिन पूरे हो गए, क्योंकि कोर्ट का आदेश मजदूरों के पक्ष में आने के बाद भी सेंचुरी मैनेजमेंट कारखाने का गेट नहीं खोल रही है और मजदूरों को काम पर नहीं रख रही है। आज की सभा मजदूरों के मई दिवस के रूप में भी तथा मजदूरों के वर्तमान संगठन श्रमिक जनता संघ का भी वार्षिक अधिवेशन हुआ जिसमें मेधा पाटकर के साथ साथ मुंबई से संजय मंगला मजदूरों की वर्तमान स्थिति और श्रमिक हित में श्रमिक जनता संघ के योगदान के बारे में बताया। नितिन शिवकर जी से सेंचुरी कारखानाप के पूर्व यूनियन अध्यक्ष राजा राम सालवी के मुंबई में कंपनियों में जहां-जहां राजा राम सालवी की यूनियन है उन कारखानों में मजदूरों के दयनीय इसके बारे में भी बताया। कोषाध्यक्ष अविनाश नायक ने वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत किए। मेधा पाटकर जी ने सेंचुरी में समीप जनता संघ और सत्याग्रह आंदोलन की कामयाबी और नर्मदा बचाओ आंदोलन में शोषित वर्ग के उपलब्धियों के बारे में बताया।
