चमोली के थराली विकास खण्ड के अंतर्गत शस्त्र सीमा सुरक्षाबल (एसएसबी) ग्वालदम के ट्रेनिंग सेंटर में एक बार फिर से कोरोना बम फटने से पिंडर घाटी में फिर से दहशियत छा गई हैं। रविवार को प्राप्त रिपोर्ट में इस केंद्र के 16 जवानों कोरोना पाॅजिटिव के लक्षण पाये गये हैं। जिससे एक बार फिर हड़कंप मच गया हैं।सभी पाॅजिटिव जवानों को एसएसबी के बिनातोली कैंपस में ही रख कर उपचार शुरू कर दिया गया हैं।
गिरीश चंदोला थराली
एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर ग्वालदम में सिड़ीगुड़ी आसाम से आये 170 जवानों में से 50 जवान पिछले गुरुवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव पायें गयें थे जिन्हे उपचार के लिए जिले के कोविड़ 19 सेंटर भराड़ीसैंण भेजा दिया गया था। जहां पर सभी जवानों का उपचार किया जा रहा हैं। इसके बाद 26 अगस्त को इसी सेंटर के बिनातोली से देश के विभिन्न राज्यों से आए 78 जवानों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नवनीत चौधरी ने बताया की रविवार को प्राप्त रिपोर्ट में 78 में से 16 जवानों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बताया कि सभी जवानों का इलाज बिनातोली में ही सेंटर बना कर शुरू करवा दिया गया हैं। बताया कि जवानों के सेंटर में पहुंचने के बाद से ही सभी जवानों को एहतियात होम क्वारंटीन में रखा गया था।
एक बार फिर ग्वालदम एसएसबी सेंटर में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से ग्रसित जवानों के मिलने से पूरी पिंडर घाटी के साथ ही कुमाऊं की कतियूर घाटी में कोरोना को लेकर भारी दहशियत छाने लगी है। सेंटर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमे भी सतर्क हो गया हैं।
