चमोली – भरी दोपहरी गांव में धमक रहा भालू, खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण।

Share Now

जोशीमठ प्रखण्ड के परसारी गाँव में भालू का आतंक,

दिन में ही खेतों टहल रहे भालू से ग्रामीण हुए परेशान,वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की लगाई गुहार
संजय कुँवर जोशीमठ
सीमांत जोशीमठ प्रखंड के परसारी गाँव में इन दिनों भालू का आतंक चरम पर है,जिसके चलते गाँव के लोग दिन में भी अपने खेतों बागवानों में जान जोखिम में डालते हुए कृषि कार्य करने को मजबूर है,अब भालू दिन में ही गाँव की बस्ती से सटे खेतों में बेखौफ घूम रहे है,आप तस्वीरो में देख सकते की दिन मैं है कैसे भालू गाँव के रास्तों में चहल कदमी कर रहा है, जिसके चलते परसारी गाँव में ग्रामीणों को आवाजाही करने के आम रास्तों में चलना तक दूभर हो गया है,परसारी गाँव के सोहन सिंह बिष्ट का कहना है की भालू आज शाम ढलने से पहले ही गाँव के समीप खेतों में आ धमका जिससे खेतों में काम कर वापस लौट रहे ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई ।

गनीमत रही की गाँव वालों ने शोरगुल कर सीटी और थाली बजाकर भालू को भागने पर मजबूर कर दिया जिससे कोई नुकसान नही हो पाया, ग्रामीणों ने वन बिभाग से जल्द इन जंगली जानवरों से गाँव वालों को निजात दिलाने की मांग की है,ताकि लोग बिना डर अपने खेतों में कृषि कार्य कर सके,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!