नारायणबगड़
-नारायणबगड़ में बढते कोरोना संक्रमितों के कारण दुकानदारों के लिए गए आरटीपीसीआर सेंपल।
-नारायणबगड़ में लगातार बढते कोरोना संक्रमितों की संख्या से यहां हालात दहशतजदा और गंभीर बनते जा रहे हैं।इससे नारायणबगड़,पंती,मींगमंदिर,हरमनी, कुलसारी और मींगगधेरा बाजारों में दो चार दिनों से लोगों की आवाजाही नही होने से सन्नाटा पसरा हुआ है।इस बात को ध्यान में रखतें हुए सतर्कता बरतने के लिए व्यापार संघ के अनुरोध पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ मे आज नारायणबगड़ के व्यापारियों और अन्य लोगों के आर.टी.पी.सी.आर सैंपल लिए गए हैं।जिसको पैथकाइंड लैब ग्रुरूग्राम भेजा जाना है।
व्यापारियों और दूसरे किरायेदार लोगो के आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 115 व्यापारियों और अन्य लोगों के सेंपलिंग की गई है।शेष बचे हुए व्यापारियों के सेंपलिंग मंगलवार को की जायेगी।
बताते चलें कि प्राथमिक के प्रभारी डॉक्टर नवीन चंद्र डिमरी के अनुसार नरायणबगड़ में अभी तक 20 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।जिनमें वर्तमान में सात लोग होम आइशोलेट कर दिए गए हैं।और पांच लोगों को गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल गोपेश्वर में ईलाज के लिए एडमिट किया गया अ।कहा अआठ लोग.स्वस्थ हो गए हैं।
डॉइ नवीन चंद डिमरी
