बीती 7 फरवरी को तपोवन में आई आपदा के बाद भँग्यूल गांव के लोगो के आपदा के जख्म भरे भी नही थे, कि देर रात धौली गंगा का फिर जलस्तर बढ़ने से भँग्यूल गांव को देश दुनिया से जोड़ने वाला लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 माह पहले बनाया गया एक मात्र झूला पुल फिर बह गया है।जिससे भँग्यूल गांव का एक बार फिर देश दुनियां से संपर्क टूट गया है।
संजय कुँवर जोशीमठ:
इधर उर्गम घाटी के कल्प गंगा में भी कल सांय उफान आने से अरोसी गाँव सहित आधा दर्जन अन्य गाँव को जोड़ने वाला अस्थाई पुल भी कल्प गंगा की लहरों में समा गया है,जिससे इन सभी दूरस्थ गाँव का जोशीमठ मुख्यालय से संपर्क कट चुका है,आप दो तस्वीरो में देख सकते है कि किस तरह से धौली गंगा और कल्प गंगा उफान पर है, देखते ही देखते नदी के बहाव में दोनो पैदल पुल समा जायेंगे,
बता दे कि जोशीमठ प्रखण्ड में बीते 40घण्टों से ही लगातार बारिश हो रही है।बारिश से कई नदियों और नालों का भी जलस्तर बढ़ा है। अलकनंदा सहित कल्प गंगा ऋषि गंगा और धौली गंगा का जल स्तर भी उफान पर रहे,
