चमोली : गब्बर सिंह की मौत से हड़कंप, 80 वर्षीय बुजुर्ग की क्वॉरेंटाइन में मौत, बिना सैंपल कर दिया दाह संस्कार

Share Now

सैंपल लिए बिना ही कर दिया अंतिम संस्कार , लापरवाह प्रशासन चिंता में ग्रामीण

80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद नींद से जागा स्वास्थ्य महकमा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जारी किये आदेश

चमोली जिले के गब्बर सिंह की मौत के बाद जिला प्रशासन स्वास्थ्य महकमे और पुलिस प्रशासन पर ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं ,उन्होंने सीएमओ के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि 10 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अनिवार्य रूप से होम क्वॉरेंटाइन किया जाना चाहिए था , जबकि 80 वर्षीय गब्बर सिंह की क्वॉरेंटाइन सेंटर में ही मौत हो गई, बिना मौत का कारण जाने और बिना कोरोना सैंपल लिए ही गब्बर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट पर करने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं ,उन्होंने गब्बर सिंह के परिजनों के भी सैंपल लेने की मांग की है।

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला, देवाल चमोली

60 वर्ष से ऊपर 10 वर्ष से नीचे सभी को होम क्वॉरेंटाइन के दिए थे आदेश, ऐसा न करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में।

देवाल विकासखंड के ल्याणी गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक मौत के कारण देवाल विकासखंड चर्चाओं का विषय बना हुआ है.

आपको बताते चलें कि ल्वाणी के गब्बर सिंह पुत्र हीरा सिंह उम्र 80 वर्षीय बुजुर्ग अपने बेटे, बहू एवं पोते के साथ ल्वाणी में बने पंचायती घर में क्वॉरेंटाइन थे

बुजुर्गों की अचानक मृत्यु होने के कारण ल्वाणी गांव में लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु दौरे पड़ने से हुई।

पर आप स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बुजुर्ग के साथ रह रहे क्वारंटाइन सेंटर बेटे, बहू , नाती के सैंपल लिए जाने की मांग कर रहे हैं.।

वही बुजुर्ग की मौत की खबर प्रशासन को मिलने के बावजूद भी प्रशासन ल्वाणी गाँव नहीं पहुंचा बिना पोस्टमार्टम के ही बुजुर्ग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक घाट में किया गया अब सवाल उठने लगे हैं कि प्रशासन को सूचना मिलने के बाद भी प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से भागता नजर आ रहा है .वहीं अब ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!