चमोली – शहरी लोगो ने बर्फ के बीच नए साल का किया स्वागत – ग्रामीणो ने जंगल मे रात भर लगी आग बुझाकर दी बीते साल को विदाई

Share Now


पर्यटन नगरी औली और जोशीमठ में रही 31st और नये साल के स्वागत की धूम,

हजारों पर्यटकों से गुलजार हुई शीतकालीन पर्यटन स्थली औली में सर्द हवाओं के साथ नये साल के जश्न में मध्य रात्रि तक खूब थिरकते रहे पर्यटक,

नए साल पर बर्फ से ढके पहाड़ो मे सुलग रही आग – चमोली

दिन भर औली,खुले मौसम और चटक धूप मे हिमालय का दीदार कर रहे आज नये साल के दिन भी बड़ी भीड़ औली में गोरसों, कुंवारी बुग्याल में वर्ष 2020 को अलविदा करने के लिए पर्यटकों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ पहुँची,जहाँ पूरे दिन सैलानियों ने खूबसूरत प्रकृति के नजारो का लुफ्त उठाया,जोशीमठ में भी आतिश बाजी के साथ पर्यटकों नें नये साल का स्वागत किया, जोशीमठ औली रोड रात भर पाले के बावजूद पर्यटकों के वाहनो से विजी रही,जगह जगह वाहनो की लंबी कतार जाम में फंसी नजर आई,वही दूसरी तरफ सेलंग घाटी और उर्गम घाटी के भेंटा भरकी के जंगलो में शरारती तत्वो ने आग लगा दी जिसे पूरे दिन और रात तक यहाँ ग्रामीणों नें आग बुझाने पर काटी,

error: Content is protected !!