उत्तरकाशी – चीन सीमा से लगे सीमांत तहसील भटवाड़ी की प्रमुख विनीता रावत ने डीएम उत्तरकाशी को तहसील में सक्षम अधिकारियों के न बैठने को लेकर सवाल उठाते हुए अपने अस्तर से निर्देश जारी करते हुए तहसील मुख्यालय भटवाड़ी में अधिकारियों को पुर्व की भांति बैठकर जनता के कार्य सम्पन्न कराने की मांग की है।

लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पत्रकार संगठनों की इस मांग को लेकर भटवाड़ी में धरना प्रदर्शन पूर्व में भी हो चुके हैं जिसके बाद डीएम उत्तरकाशी नहीं निर्देश जारी कर सक्षम अधिकारियों को तहसील मुख्यालय में बैठने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे, कुछ दिन तक मामला ठीक-ठाक रहा लेकिन फिर जस के तस स्थिति हो गई है ।आलम यह है कि तहसील भटवाड़ी मुख्यालय अब पलायन आयोग का डेमो बन गया है ।जिसके बाद छोटे छोटे काम के लिए भी ग्रामीणों को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। लॉकडाउन के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है जब लोगों को आने जाने के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे हैं और दोगुना किराया खर्च कर मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए इस बार ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत ने इस मशाल को अपने हाथों में ले लिया है उन्होंने डीएम उत्तरकाशी को तहसील मुख्यालय में अधिकारियों को बैठने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की है।

