हरियाणा मे किसान की मौत पर सीएम खट्टर का पुतला फूंका

Share Now

हरियाणा में किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व एक किसान भाई की लाठीचार्ज में हुई मौत

विपिन खन्ना, महानगर अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), देहरादून ने बताया कि सोमवार को हरियाणा के करनाल में किसानों द्वारा प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज में एक किसान सुशील काजल की मृत्यु हो गई। इसी सन्दर्भ में प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड उषा तोमर के निर्देशानुसार विपिन खन्ना, महानगर अध्यक्ष किसान यूनियन ( टिकैत) के नेतृत्व में हरियाणा सरकार के इस बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज के विरोध में जिला किसान संगठन (टिकैत) ने हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खटर् का पुतला दहन हर्बटपुर चौक पर किया और हरियाणा के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन दिया जिसमें हरियाणा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से जिलाअध्यक्ष पछवादून प्रविंदर् चौधरी ,जगवीर शर्मा ,अनिता वर्मा, के के गौतम, विमल तोमर, अमर विपिन पुंडीर्,अंजलि सिंह, मुकेश कुमार, बलबीर तलवार गुलफाम एहमद मौजूद थे।

error: Content is protected !!