हरिद्वार के पत्रकार कमलकांत बुधकर के निधन पर शोक

Share Now

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने हरिद्वार के दिग्गज पत्रकार कमलकांत बुधकर के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है ।
स्वर्गीय कमलकांत बुधकर को “राज्य का एक विशिष्ट लेखक ,पत्रकार और साहित्यकार “बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा है की कमलकांत बुधकर की कलमकारीता लाजवाब थी। वे कलम के हुनर के धनी थे। वे एक निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकार थे ।जिन्होंने हरिद्वार को राष्ट्रीय परिक्षेत्र में विशिष्ट स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई


वे सिद्धांतों के पक्के थे और जन सरोकारों को लेकर कलम को उठाना उनका स्वभाव था ।
धीरेंद्र प्रताप ने कमलकांत बुधकर के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रार्थना की है कि दुख की इस अपार घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को संबल प्रदान करें।
धीरेंद्र प्रताप

error: Content is protected !!