कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Share Now

डोईवाला। उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा का डोईवाला में रविवार को स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित, शोषित और हर वर्ग की हितैषी रही है।रविवार को कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे डोईवाला चौक पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी भी थे। डोईवाला चौक पर कार्यकर्ताओं ने तीनों का स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यकर्ताओं का अभिभावदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने के लक्ष्य से वे कार्य कर रहे हैं। मौके पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कपरूवान, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर, वसीम अहमद,आरिफ अली, विमल गोला, अनुज कनौजिया, मोंटी सैनी, आसिफ अली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावत सहित अन्य कांग्रेसियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा सहित तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!