कुकिंग गैस सिलिंडर 10 रु महंगा होने पर चिल्लाने वाले आज 100 रु महंगा होने पर भी चुप – काज़ी निज़ामुद्दीन विधायक मंगलौर

Share Now

रुड़की

विधायक का विरोध

लगातार बढ़ रहे डीज़ल पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों को लेकर मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने आज सरकार को घेरते हुए गम्भीर आरोप लगाए
उन्होंने कहा कि सरकार लगातार गैस सिलेंडर पर दाम बढ़ाती जा रही है साथ ही जो कुछ सब्सिडी गरीब लोगों को मिलती थी उसे भी रफ्ता रफ्ता समाप्त कर दिया गया
उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि पिछले एक डेढ़ माह के भीतर ही सरकार ने 50 रुपये की बढोहतरी करते हुए सौ रुपये बढ़ाकर गरीब आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अगर कभी 10 रुपये की बढोहतरी होती थी तो यह लोग सड़कों पर उतर कर शोर शराबा किया करते थे पर अब गैस की कीमतें जब आसमान को छूने लगी तो यह सभी बेशर्मो की तरह घरों में में सोए हुए है
जबकि आम जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त है पर सरकार लगातार महंगाई बढ़ाती जा रही है
जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है

काज़ी निज़ामुद्दीन विधायक मंगलौर

error: Content is protected !!