देहरादून : चोरी के लैपटॉप के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार

Share Now

देहरादून पुलिस भी अब उत्तर प्रदेश  पुलिस की तर्ज पर दिखाई देने  लगी  है । एक दौर मे जहां पुलिस थानों मे आम आदमी की शिकायते धूल फाँकती नजर आती थी वहीं  आज के दौर मे  मोबाईल और लेपटोप जैसी चोरी की घटनाओ  के बाद पुलिस माल के साथ चोर को गिरफ्तार कर नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है ।  थाना प्रेमनगर पर लिखित सूचना देते हुए , यश चौधरी पुत्र श्री नरेंद्र सिंह निवासी फरीदपुर, बिजनौर बताया कि  किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके कमरे से डेल कंपनी का लैपटॉप चोरी कर लिया गया है, सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मु०अ०सं० 114/2022 धारा 380 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारंभ की गई एवं घटना के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना स्तर पर एक पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी का अवलोकन एवं मुखबिर खास की मदद से लक्ष्मीपुर से एक नफर अभियुक्त दीपक शर्मा के कब्जे से चोरी से संबंधित डेल कंपनी का लैपटॉप बरामद करते हुए अभियुक्त को अंतर्गत धारा 380/411 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास
“”””””””””””””””””””””””
1-मुकदमा अपराध संख्या 599/2018 धारा 380/411 भादवी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर
2-मुकदमा अपराध संख्या 19/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून
3-मुकदमा अपराध संख्या 114/2022 धारा 380/411 भादवी थाना प्रेमनगर

नाम पता अभियुक्त
“””””””””””””””””””””’
दीपक शर्मा पुत्र श्री विनोद कुमार निवासी मोहन कॉलोनी थाना सरसावा जिला सहारनपुर (उ० प्र०) हाल गली नंबर 12 टर्नर रोड थाना क्लेमेंटटाउन देहरादून उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी
“”””””””””””””
एक लैपटॉप DELL कंपनी
घटना में प्रयुक्त मो०सा० UP11AW/8503

पुलिस टीम
“””””””””””””””
एसआई दीपक धारीवाल प्रभारी चौकी झाझरा, कांस्टेबल अमित रावत कांस्टेबल सोहन बडोनी थाना प्रेमनगर

error: Content is protected !!